Latest News
15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित नंबरदारों के मानदेय को 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये किए जाने के कैबिनेट निर्णय का स्वागत
Home » Uncategorized » ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में दाड़लाघाट में 2025 के दौरान चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को भारतीय सेना को किया समर्पित

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में दाड़लाघाट में 2025 के दौरान चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को भारतीय सेना को किया समर्पित

Share:

दाड़लाघाट:-भारतीय सेना के अदम्य साहस,शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में दाड़लाघाट उपतहसील क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को भारतीय सेना को समर्पित कर दिया गया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिलाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान की शुरुआत वीरता पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन रमेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में की गई थी। अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा देशभक्ति जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम जनता में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। इस अभियान में कैप्टन जगजीत बंटा, जगदीश ठाकुर, रोशन ठाकुर, प्रेम चंद ठाकुर, प्रेम लाल, मनोज गौतम, कमांडो ललित, राजेंद्र कंवर, सहायक कमांडेंट रूपचंद, सूबेदार रमेश, बिट्टू ठाकुर, धर्मदेव ठाकुर, सूबेदार मस्तराम सहित अनेक पूर्व सैनिकों एवं देशभक्त नागरिकों ने सक्रिय योगदान दिया। अभियान से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यह पूरी तरह राष्ट्रहित और देशभक्ति की भावना से प्रेरित कार्यक्रम था तथा इसका किसी भी प्रकार की राजनीति से कोई संबंध नहीं था। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभक्ति से जुड़े ऐसे अभियान समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। अभियान के समापन अवसर पर सोलन में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हस्ताक्षर संकल्प पत्र भारतीय सेना को समर्पित किया गया। इस दौरान कर्नल संजय शांडिल, जिला पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मोहन शर्मा, अर्की इकाई के अध्यक्ष कैप्टन पदमदेव, कैप्टन रमेश कुमार ठाकुर तथा अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *