Latest News
Home » Uncategorized » चमाकड़ी में लगाई गई गन्ने के जूस की छबील

चमाकड़ी में लगाई गई गन्ने के जूस की छबील

Share:

दाड़लाघाट:- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत चमाकड़ी के दांव गांव के युवाओं ने सामाजिक सेवा और जनकल्याण की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। चमाकड़ी में गन्ने के जूस की छबील लगाकर राहगीरों, स्थानीय लोगों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। नरेंद्र कुमार और ललित कुमार, जो पिछले लगभग दस वर्षों से गन्ने के जूस का व्यवसाय कर रहे हैं, ने बताया कि वे पिछले चार से पांच वर्षों से निर्जला एकादशी के अवसर पर यह सेवा कार्य लगातार कर रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी पहल पर छबील का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। निर्जला एकादशी के अवसर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सैकड़ों राहगीरों और स्थानीय लोगों को निःशुल्क गन्ने का जूस पिलाया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और युवाओं के प्रयासों की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को समाजहित में आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं। युवाओं ने कहा कि भविष्य में भी वे सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते रहेंगे। लोगों ने उनके इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस सेवा कार्य में कमल, खेमराज, योगेश, गेशु, मुकेश, सुनील, हेमराज, धर्मपाल, प्रकाश, धर्मवीर, राहुल सहित अन्य युवाओं ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *