एकल नारी शक्ति संगठन द्वारा चमाकडीपुल में इंटरफेस बैठक आयोजन किया गया ।बैठक में विशेष व्यक्ति के रूप में पंचायत प्रधान नरेंद्र हांडा, उपप्रधान पुर्ण चंद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी तथा संगठन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीमा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान महिलाओं को संगठन की जानकारी, संगठन के ढांचे एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही संगठन द्वारा अब तक की गई उपलब्धियों एवं कार्यों की जानकारी भी महिलाओं के साथ साझा की गई।
इसके अतिरिक्त उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ताकि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में महिलाओं द्वारा अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं साझा की गईं, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया तथा पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
महिलाओं को संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई, जिससे महिलाएं संगठन की गतिविधियों से और अधिक जुड़ सकें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें।






