Latest News
Home » Uncategorized » स्टार गोजुरयू कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ियों ने पास की ब्लैक बेल्ट की कठिन परीक्षा

स्टार गोजुरयू कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ियों ने पास की ब्लैक बेल्ट की कठिन परीक्षा

Share:

कुनिहार:-
प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया ।
परीक्षा के दौरान कराटे की तकनीक, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का मूल्यांकन किया गया। इस परीक्षा में मुख्य अतिथि के रूप मे रमेश शर्मा (ए. एस. पी.)
स्पेशल टास्क फोर्स हि. प्र. पुलिस ने अपनी धर्मपत्नी सरस्वती शर्मा के साथ शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया ।
ब्लैक बेल्ट का परीक्षा ले ले रहें शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि ब्लैक बेल्ट प्राप्त करना केवल एक स्तर की उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, धैर्य और कराटे के मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया,कि कराटे खिलाड़ी पिछले 6 सालों से कराटे गेम में खूब मेहनत कर रहे थे,जिसका परिणम बहुत ही सराहनीय रहा ।

मुख्य अतिथि ASP ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में बैठे सभी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और स्टैमिना देख कर अपने संबोधन में कहा कि ऐसे बच्चे ही देश की मजबूत नींव रखते हैं!

उन्होंने कहा कि सिर्फ आप ही अपने आप को बेहतर ढंग से जान सकते हैं, इसलिए जो भी काम करो शुद्ध निश्चय के साथ करो सफलता हमेशा ही आपके कदम चूमेगी।
मुख्य अतिथि ने स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के संस्थापक शिहान संजय ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि जो ब्लैक बेल्ट के दौरन बच्चों को प्रतिज्ञा दिलवाई गई है कि ना हम नशा करेंगे और ना ही किसी को नशा करने देंगे,ये समाज के लिए एक बहुत बड़ी पहल है।
इस मोके पर कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक हीरा ठाकुर, फेडरेशन के सलाहकार मोहिंदर ठाकुर, सदस्य पुष्पेंदर वालिया , सुशील शर्मा , सुरेंद्र और
अभिवावक मौजूद रहे!
फेडरेशन के वरिष्ठ छात्र हर्षित ठाकुर द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में भाग लेने वाले खिलाड़ी साक्षी राणा, वैशाली कश्यप, मन्नत चंदल, एलिश शर्मा, दिव्या, कोमल ठाकुर, अरकिशा सूद, हिमानी चौहान, मारुशिका अत्री, आकाशी शर्मा, ईशा ठाकुर, जिनीयस चौहान, नीकिता भारद्वाज, गरीमा, दिक्षा थापा, अरमान ठाकुर, पंकज, हिमांश, रोहित शर्मा, शौर्या ठाकुर, आदित्य शर्मा, मोक्ष, राजन और चितवन अत्री ने प्रथम डैन डिर्गी ब्लैक बेल्ट प्राप्त की।
साथ ही, देवेन्दर कुमार ने द्वितीय डैन डिगी ब्लैक बेल्ट प्राप्त की।
जिसमें अरमान ठाकुर ने 300 में से 279 नंबर लेकर पहला स्थान हासिल किया और रोहित शर्मा ने 278 अंक लेकर दूसरा स्थान और अर्किशा सूद ने 277 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया किया!
खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट डिग्री देने से पहले सभी को ब्लैक बेल्ट प्रतिज्ञा दिलवाई गई!
सिहान संजय ठाकूर ने बताया कि कराटे हमें आत्मविश्वास, सम्मान, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की सीख देता है। सभी ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और भविष्य में भी कराटे के नियमों व मूल्यों का सम्मान करने का संकल्प लिया। साथ ही आयोजन में आए सभी अभिभावकों ने भी प्रशिक्षकों तथा प्रतिभागियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *