Latest News
Home » Uncategorized » कुनिहार इन 4 वर्षों में विकास कार्यों के लिए राजनीतिक कारणों से पिछड़ गया।

कुनिहार इन 4 वर्षों में विकास कार्यों के लिए राजनीतिक कारणों से पिछड़ गया।

Share:

कुनिहार:-
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर भागमल तंवर जगदीश ठाकुर बाबूराम तंवर देवी राम मेहता संतराम दीपराम ठाकुर नागेंद्र ठाकुर ज्ञान ठाकुर बलबीर चौधरी ओम प्रकाश ठाकुर सनी राघव अनिल वर्मा राजेश ठाकुर धर्म सिंह तंवर दिनेश तनवर राजेंद्र कंवर इत्यादि समस्त कार्यकारिणी ने अपनी वर्चुअल मीटिंग में सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है कि आज तक करीब 4 साल की अवधि में मौजूदा सरकार ने कुनिहार क्षेत्र के लिए विकास की बजाय रंजीश करके कुनिहार को पिछड़ा करने की कोशिश की गई है और अर्की विधानसभा क्षेत्र के आलावा कसौली के विधायक सोलन के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री ने भी कुनिहार‌ को हर प्रकार से पिछड़ा करने की कोशिश की है लेकिन उन्हें पता होना चाहिए की‌ ऐसे साजिश से कुनिहार क्षेत्र के लोग पिछड़े नहीं होंगे यहां के क्षेत्र के लोगों ने पुराना हिमाचल भी देखा है और नये हिमाचल सरकार को भी देख रही है। जो इन चार सालों में कूनिहार से किस तरह के साथ विकास के प्रति व्यवहार किया गया इसका जल्दी ही नतीजा निकल जाएगा हर परिवार हर व्यक्ति के अंदर इस बारे पता है कि इस क्षेत्र के साथ सरकार ने कितना भेदभाव किया है जबकि दुख की बात तो यह है कि जो कुनिहार के नजदीक स्वास्थ्य मंत्री है का गांव है व कसौली के विधायक है जिनका क्षेत्र कुनिहार की सीमा के साथ लखता है वहां भी इन वर्षों में कोई भी जनहित कार्य नहीं किया गया जिसके कारण बच्चों विद्यार्थियों को या आम जनता को कोई लाभ मिले जबकि कसौली बिधान सभा के अंतिम छोर बील गांव के साथ करीब 300 बिघा जमीन शामलात बेकार पड़ी है जिसको सभी सरकारों ने दरकिनार किया है और कुनिहार के कोठी गांव के साथ 29 बिघा जगह जो ‌सपाटु रोड पर 60 साल पहले शिक्षा विभाग के नाम की थी वह भी आज इस राजनीति द्वेष के‌ कारण बेकार पड़ी है लेकिन इन सभी माननीय को यह भी पता होना चाहिए कि सरकारें आती जाती रहती है और जब आप लोग इन‌ क्षेत्र में अपने लिए वोट मांगने आएंगे तो आपको इस बात का पता चल ही जाएगा कि आपने कुनिहार क्षेत्र वह साथ लगती 12 पंचायत के साथ क्या-क्या अन्याय किया है लोग‌ उस समय का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनको इसी तरह इलेक्शन में जवाब दिया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री शाडिंल जी जबकि कैबिनेट मंत्री पूरे प्रदेश के हैं लेकिन उनका ध्यान केवल ममलीग तक सीमित है जबकि कुनिहार विकास ने कई बार मांग की गई थी कि कुनिहार अस्पताल में एक एमडी मेडिसिन डॉक्टर को लगाया जाए जहां पर तीन विधानसभा क्षेत्र के गांव पड़ते हैं जिसमें करीब 14 15 पंचायतें हैं तब भी लोगों की मांग पर कोई गौर नहीं किया जो वर्षों से मांग चल रही थी शायद स्वास्थ्य मंत्री किसी के अधीन काम कर रहे हो और वह इस मांग को पूरा करने में किसी मजबूरी के कारण‌ सक्षम ना हो ऐसा प्रतीत होता है लेकिन समय का कोई पता नहीं चलता कब समय करवट ले ले अब तो हम लोगों ने मांग रखनी भी बंद कर दी क्योंकि हमें पता है कि यह तीनों क्षेत्र के विधायक कभी भी कुनिहार के प्रति अपनी अच्छी सोच नहीं रखेंगे जबकि कुनिहार 12 पंचायते जिसमें सोलन कसौली दुन की विधानसभा क्षेत्र आते हैं उनके लोग भी अपनी स्वास्थ्य सुविधाएं इसी सिविल हॉस्पिटल से लेते थे लेकिन बड़े अफसोस की बात है की‌ राजनीतिक कारणों से आज तक किसी भी सरकार ने जनहित के कार्य नहीं किए जो की कुनिहार क्षेत्र के लिए अपेक्षित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *