कुनिहार नगर पंचायत के अंतर्गत जन हितैषी कार्यो शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रमुखता से किया जा रहा ।—राकेश ठाकुर जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
कुनिहार
कुनिहार क्षेत्र के विकासात्मक कार्यो के लिए प्रदेश सरकार ने करोड़ों रु की सौगात दी है ।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने यह बात प्रैस वार्ता के दोरान कही ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूनिट कुनिहार की बैठक में क्षेत्र की विकासात्मक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई ।प्रदेश सरकार ने कुनिहार क्षेत्र में सड़क ,शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रु की सौगात दी है ।सिविल हॉस्पिटल कुनिहार में तीन चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई है,ताकि लोगो को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मिल सके ।कुनिहार क्षेत्र में प्लस टू की पड़ाई के लिए सीबीएसई व एनसीआरटी विद्यालय की सुविधा बच्चों के लिए उपलब्ध है ।नगर पंचायत कुनिहार में दो सौ लाइट लगाई जा चुकी है व तीन सौ लाइट अभी और लगानी है ।सार्वजनिक जगहों पर बीस बेंच लगाएं गए है ।सब तहसील का कार्य प्रगति पर है और सिविल हॉस्पिटल के लिए जगह का चयन किया जा चुका है,जिसके लिए जल्द ही बजट का प्रावधान करके इसकी नीव रखी जाएगी ।नगर पंचायत में घर घर से कूड़ा कचरा उठाया जाएगा,जिसके टेंडर हो चुके है ।राकेश ठाकुर ने कुनिहार क्षेत्र के लिए इन विकासात्मक कार्यो के लिये स्वीकृत राशि के लिए प्रदेश सरकार व अर्की विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संजय अवस्थी का आभार प्रकट किया ।






