Home » Uncategorized » भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार की मासिक बैठक सम्पन्न । बैठक में सरकार से पेंशनरों को मंगाई भत्ते सहित देय रशियों का भुगतान जल्द करने की मांग उठी ।

भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार की मासिक बैठक सम्पन्न । बैठक में सरकार से पेंशनरों को मंगाई भत्ते सहित देय रशियों का भुगतान जल्द करने की मांग उठी ।

Share:

कुनिहार:-
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक इकाई के अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में भारतीय राज्य पेंशन संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया इकाई के अध्यक्ष ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और संगठन के बारे में अपने विचार व्यक्त किया बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया सभी ने प्रदेश सरकार से अपनी देय राशियों के भुगतान को शीघ्र दिए जाने की मांग की तथा महंगाई भत्ता की किस्तों का भी भुगतान किए जाने की मांग की। इंद्रपाल शर्मा ने अपने संबोधन में प्रदेश के पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा सरकार के साथ की गई बैठक तथा अन्य पत्राचारों के बारे में सदस्यों को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि गत 13 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की जो बैठक हुई थी उसमें 14 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री ने मांगों को 31 जुलाई तक पूरा किए जाने का आश्वासन दिया था सरकार ने 14 सूत्रीय मांगों में से 6 मांगों पर कार्यवाही शुरू कर दी है जिसके अंतर्गत प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी और पेंशनरों को वेतनमान की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान किया जा चुका है तथा 65 वर्ष से 70 वर्ष की आयु के बीच के प्रश्नों को सरकार इस महीने उनकी बकाया राशि का भुगतान करेगी तथा जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लिए सरकार ने जुलाई में उनकी कुल देय राशि का 40% भुगतान किए जाने की बात स्वीकार की थी इसके अतिरिक्त परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ अलग से बैठक आयोजित करवाई गई,जिसमें उनके अनेक समस्याओं का समाधान किया गया है और शहरी निकाय के कर्मचारी और पेंशनरो को वर्ष 2016 से नए वेतनमान के आधार पर वेतन और पेंशन दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा प्रदेश के पेंशनरों के चिकित्सा भक्तों के भुगतान के लिए सरकार के द्वारा 103 करोड रुपए की राशि संबंधित विभागों को जारी की जा चुकी है तथा अन्य विभागों से चिकित्सा भत्तों के बकाया राशि के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट की मांग वित्त विभाग के द्वारा मांगी गई है।वित्त विभाग ने सभी विभाग अध्यक्षों को पेंशनरों के भुगतान तुरंत किए जाने के आदेश जारी किए हैं इसके लिए हम सरकार का आभार भी व्यक्त करते हैं तथा सरकार से मांग की गई कि जो पैसों के हमारे अन्य मांगे हैं सरकार उन्हें भी शीघ्र पूरा करें तथा 15% महंगाई राहत की किस्तों का भी भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक में प्रदेश स्तर पर गठित 18 संगठनों के संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा मांगों को लेकर सरकार से किया जा रहे लगातार प्रयासों के लिए समिति का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके द्वारा भविष्य में जो भी निर्णय लिया जाएगा भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ उनके साथ पूर्ण सहयोग करेगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्रवर्मा जिला वित सचिव ओमप्रकाश गर्ग, महामंत्री राकेश शर्मा,सचिव देवेंद्र कौशल तथा अन्य पदाधिकारी सुशील शर्मा ,एसपी शर्मा,डॉक्टर कीर्ति सिन्हा,विद्या गर्ग,तारा चौधरी,कंचनमाला,सुनीता भारद्वाज,हरिदास,जेपी शाह,मोहनलाल भारद्वाज,ताराचंद शर्मा,ओम राणा,हरदेव भारद्वाज,ललित शर्मा,सोहनलाल,कंवर सिंह, जगदीश चंदेल,परशुराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *