Home » Uncategorized » पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने सरकार से जीवन प्रमाण पत्र को ट्रैजरी में जमा करवाने के विकल्प को भी रखने की अपील की ।

पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने सरकार से जीवन प्रमाण पत्र को ट्रैजरी में जमा करवाने के विकल्प को भी रखने की अपील की ।

Share:

कुनिहार :-
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन के अध्यक्ष एवं राज्य पेंशनर्ज कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ सलाहकार के.डी. शर्मा द्वारा जिला सोलन की समस्त कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हाल ही में हिमाचल सरकार द्वारा पेंशनर्ज के *जीवन प्रमाण पत्र* बारे में जो आदेश हुए हैं कि वे अपना जीवन प्रमाण पत्र ट्रेजरी के स्थान पर अपने एंड्रॉयड फोन से या लोकमित्र केंद्र या पोस्ट ऑफिस में बनवा कर दें, वह व्यावहारिक नहीं है क्योंकि बहुत से सेवानिवृत्त व्यक्ति उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं। यद्यपि सरकार ने पोस्ट मैन को घर पर बुलाने का विकल्प रखा है लेकिन उस पर भी *₹70 का शुल्क* रखा गया है जो कि अनुचित है।

जिला सोलन की सभी इकाइयों से भी अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं कि दिये गए विकल्प (फोन, लोक मित्र केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस द्वारा) को जारी रखते हुए पहले से चला आ रहा नियम जिसमें कि ट्रेजरी में फार्म जमा किया जाता था, उसे भी जारी रखा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *