Home » Uncategorized » पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की बैठक सोलन के निजी होटल में आयोजित

पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की बैठक सोलन के निजी होटल में आयोजित

Share:

कुनिहार:-
13 जुलाई 2026 को जिला सोलन के पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग सौलन के प्राइवेट होटल में आयोजित की गई जिसमें सभी सदस्यों व कार्यकारिणी ने भाग लिया और निम्नलिखित मांगों जो काफी पुरानी है को प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग से उन पर गंभीरता से विचार करके स्वीकार करने का आग्रह किया गया।
1 संगठन सरकार से मांग करती है कि जो भी देनदारियां पुलिस पेंशनरों की काफी सालों से पेंडिंग पड़ी है उन्हें जल्दी से अदा करें और 15% डी, ऐ‌, जो भी सरकार को देना है उसे भी एरियर के साथ दिया जाए।
2.मेडिकल बिल जो लाखों में कई सालों से पेंडिंग पड़े हैं उनके बारे जो थोड़ा बहुत बजट सरकार द्वारा दिया गया उसका स्वागत करते हैं और आग्रह करते हैं कि लाखों रुपए के मेडिकल बिल अभी सालो से अदायगी के लिए पेंडिंग है जिनके लिए काफी मात्रा में जल्दी से बजट का प्रावधान किया जाए ताकि समय पर सभी उन पेंशनरों के बिल उन्हें मिले जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
3 .पुलिस भर्ती में पुलिस कर्मियों व पेंशनरों के बच्चों को भी भर्ती होने में कुछ सिटे आरक्षित की जाए।
4.जो भी पेंशनर साल 2016 से 2022 तक रिटायर हुए हैं उन्हें उनकी जो भी देनदारियां पेंडिंग पड़ी है जल्दी उन्हें मिलनी चाहिए। ‌
5.फौजी पेंशनरों के तर्ज पर एक मोबाइल कैंटीन हर जिला में प्रदान की जाए जो पुलिस लाइन से अपना सस्ता सामान लेकर हर थाना क्षेत्र में समय पर जाए ताकि वहां नजदीकी थाना से पेंशनर अपना घरेलू सामान सस्ते से प्राप्त कर सके। पुलिसकर्मी जो पुलिस विभाग से अपनी नौकरी करके रिटायर हो उन्हें उनके जितने भी फंड देनदारीया नियम अनुसार दिए जाते हैं उन्हें रिटायरमेंट से 1 महीने के अंदर उन्हें अदा किया जाए।‌ आज संगठन की समय अवधि पूरी होने के कारण सर्व समिति से नई कार्यकारी का गठन भी किया गया जिसमें संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनी राम तनवर, अध्यक्ष पुष्प लता सूद, कार्यकारी अध्यक्ष नेकी राम, संयुक्त सचिव नित्य प्रकाश, महासचिव जसवीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान जीत राम भारद्वाज,उप श्री संत राम, सलाहकार श्याम लाल भाटिया, कानूनी सलाहकार जय देवी इत्यादि कूल 107पुलिस पैंनशर ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *