Home » Uncategorized » शपथ के साथ ही एक्शन में आई पंचायत प्रधान और उप प्रधान की टीम, गोयला बागी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल

शपथ के साथ ही एक्शन में आई पंचायत प्रधान और उप प्रधान की टीम, गोयला बागी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल

Share:

गोयला: पवन सिंघ:-

ग्राम पंचायत गोयला की नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान और उप प्रधान की टीम ने पदभार संभालते ही विकास कार्यों को गति देना शुरू कर दिया है। पंचायत प्रधान निर्मला , उप प्रधान गुरदेव तथा सभी वार्ड सदस्यों ने गोयला बागी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
गोयला बागी में पानी की निकासी के लिए बनी पुली काफी समय से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों, मजदूरों, विद्यार्थियों और राहगीरों को नाला पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए बरसात के दिनों में स्कूल पहुंचना चुनौतीपूर्ण बन गया है। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। पंचायत प्रधान और उप प्रधान ने बताया कि शपथ ग्रहण के दिन ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि पंचायत जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। इसी वादे को निभाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पंचायत ने निर्णय लिया है कि स्थायी और पक्की पुली के निर्माण तक अस्थायी रूप से एक छोटा पुल बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों, मजदूरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ग्रामीणों ने पंचायत के इस त्वरित कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि नई पंचायत के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जनता से किया वादा निभाने की शुरुआत, गोयला पंचायत की प्रधान-उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की टीम जनसेवा और विकास के मिशन पर एक्शन मोड में नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *