Home » Uncategorized » दाड़लाघाट महाविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान, नवाचार एवं मानव विकास में उभरती नई दिशाएँ के अंतर्गत तकनीकी सत्र का सफल आयोजन

दाड़लाघाट महाविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान, नवाचार एवं मानव विकास में उभरती नई दिशाएँ के अंतर्गत तकनीकी सत्र का सफल आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा, जयसिंहपुर, नेरवा तथा हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान, नवाचार एवं मानव विकास में उभरती नई दिशाएँ के अंतर्गत तकनीकी सत्र का सफल आयोजन ऑनलाइन (आभासी माध्यम) से किया गया। इस तकनीकी सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 12 शोध-पत्र प्रस्तुत किए। प्रस्तुत शोध-पत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, आर्थिक अवसंरचना तथा मानव विकास से जुड़े समकालीन विषयों पर सारगर्भित विचार रखे गए। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने की, जबकि सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने सह-अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। सत्र के दौरान शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श भी हुआ, जिससे शोध एवं नवाचार के नए आयामों पर सार्थक चर्चा संभव हो सकी। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट से इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की आयोजन समिति में डॉ. जय प्रकाश शर्मा एवं डॉ. भावना आज़ाद सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने बताया कि सम्मेलन का प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) आयोजन राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में किया जा रहा है, जबकि विभिन्न तकनीकी सत्र आभासी (ऑनलाइन) एवं प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) दोनों माध्यमों से संपन्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर ज्ञान एवं शोध के आदान-प्रदान का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *