गोयला पवन सिंघ
ग्राम पंचायत गोयला के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वस्थ भारत फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से आज 19 जुलाई 2026 को गोयला माता मंदिर (बस स्टैंड के समीप) में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में योग्य एवं प्रशिक्षित डॉक्टरों तथा आयुर्वेदाचार्यों द्वारा आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की जाएंगी। शिविर में रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, थायरॉइड, ग्रीवा रोग, जोड़ों की समस्याएं, लिवर संबंधी विकार, विटामिन-डी3 सहित लगभग 43 प्रकार की
बीमारियों की जांच की जाएगी। जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श दिया जाएगा तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्वस्थ भारत फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय रहते बीमारियों की पहचान कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा सकता है।






