Home » Uncategorized » खबर का बड़ा असर: हिमाचल आज तक की मुहिम लाई रंग, जयनगर-जाबल सड़क पर शुरू हुआ निर्माण कार्य

खबर का बड़ा असर: हिमाचल आज तक की मुहिम लाई रंग, जयनगर-जाबल सड़क पर शुरू हुआ निर्माण कार्य

Share:

अर्की:-

जनता की आवाज़ आखिरकार सुनी गई। लगभग एक वर्ष से जयनगर-जाबल सड़क पर जयनगर के समीप सड़क का हिस्सा गिरने से गहरी खाई बन गई थी, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा था। क्षेत्र के लोग लगातार भय और परेशानी के बीच सफर करने को मजबूर थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
इस गंभीर मुद्दे को हिमाचल आज तक ने प्रमुखता से उठाया और प्रशासन व लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि गिरे हुए हिस्से पर डंगे का कार्य शुरू हो चुका है। मौके पर मशीनें पहुंच गई हैं और निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जल्द ही इस सड़क को सुरक्षित बनाकर यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा उठाई गई जनहित की आवाज़ का असर साफ दिखाई दिया है। लोगों ने विधायक संजय अवस्थी, लोक निर्माण विभाग और हिमाचल आज तक का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते यह कार्य शुरू नहीं होता तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। अब सड़क की मरम्मत शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *