Home » Uncategorized » पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में मुनीश कुमार कमल ने ग्रहण किया प्रधानाचार्य का पद

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में मुनीश कुमार कमल ने ग्रहण किया प्रधानाचार्य का पद

Share:

दाड़लाघाट:-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में मुनीश कुमार कमल ने सोमवार को प्रधानाचार्य के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय को हाल ही में सीबीएसई से संबद्धता (सीबीएसई का दर्जा) मिलने के बाद प्रधानाचार्य के रूप में उनकी यह पहली नियुक्ति है। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुनीश कुमार कमल इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर (अर्की) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में भी अपनी सेवाएं देकर शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुभव अर्जित किया है। मुनीश कुमार कमल दाड़लाघाट पंचायत के निवासी हैं। अपने गृह क्षेत्र के विद्यालय में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभालने पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में नए आयाम स्थापित करेगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान मुनीश कुमार कमल के परिजन भी उपस्थित रहे।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर का समस्त स्टाफ भी विशेष रूप से दाड़लाघाट पहुंचा और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी उनका स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बलदेव शर्मा, विजय चंदेल, अश्विनी, माया सहित दाड़लाघाट एवं सूरजपुर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *