अर्की:-
ग्राम पंचायत डुमेहर में ग्राम सभा का सफल आयोजन पंचायत प्रधान कर्मचंद की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही, जिससे पंचायत का कोरम पूर्ण हुआ। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान कर्मचंद ने कहा कि वी.बी. राम जी योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की सेल्फ डाली जाएगी तथा पंचायत क्षेत्र में नए एवं आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सक्रिय सहयोग देने और जनहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
ग्राम सभा में विभिन्न वार्डों से आए ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर पंचायत द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बैठक में विकास कार्यों की रूपरेखा, बुनियादी सुविधाओं और पंचायत की भावी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर 300 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर ग्राम सभा को सफल बनाया। पंचायत प्रधान कर्मचंद ने ग्राम सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग ही पंचायत के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।






