Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में ग्राम सभा का आयोजन,जनहित विषयों पर विस्तार से चर्चा

ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में ग्राम सभा का आयोजन,जनहित विषयों पर विस्तार से चर्चा

Share:

दाड़लाघाट:- ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में पंचायत प्रधान कांता शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया तथा पंचायत से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि 1100 रुपये निर्धारित की गई। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों का अनिवार्य पंजीकरण करवाने तथा फेरी लगाने वाले लोगों के पुलिस सत्यापन को सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। ग्राम सभा में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति, उचित मूल्य दुकान समिति तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन समिति का गठन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना, वित्त वर्ष के अनुमानित बजट तथा गत त्रैमासिक आय-व्यय का भी अनुमोदन किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान कांता शर्मा ने ग्राम सभा को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में ग्रामीणों का सहयोग आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा, जिससे पंचायत का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पंचायत सचिव दिनेश नड्डा, उपप्रधान नरेश ठाकुर, वार्ड सदस्य कुलदीप शर्मा, सुनीता शर्मा, चंपा देवी, रामलाल, मनोरमा, पूर्व प्रधान सोम ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *