दाड़लाघाट। प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा मंगलवार को दाड़लाघाट से शिमला के लिए रवाना हो गई। यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी। इससे पहले यात्रा के 11वें दिन चमाकड़ी, दाड़लामोड़, दाड़लाघाट में सेवानिवृत्त शिक्षकों, मिड-डे मील वर्कर्स, मल्टी टास्क वर्कर्स तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया। संघ ने न्यू कॉम्प्लेक्स
सिस्टम का विरोध करते हुए छठे वेतन आयोग के एरियर, लंबित महंगाई भत्ते, हायर ग्रेड पे सहित 25 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि 26 जुलाई को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।






