Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » अनादिकालीन शिव तांडव गुफा, कुनिहार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

अनादिकालीन शिव तांडव गुफा, कुनिहार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

Share:

कुनिहार:-
धार्मिक नगरी कुनिहार की ऐतिहासिक अनादिकालीन शिव तांडव गुफा में श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन पर्व पर शंभू परिवार एवं गुफा विकास समिति के सौजन्य से आयोजित विशाल भंडारे और धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विधि-विधान से हुआ पूजन और हवन
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह के समय वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भोले बाबा के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात आयोजित विशेष यज्ञ व हवन में समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान शिव को भोग अर्पित करने के उपरांत दोपहर के समय विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, भजनों पर झूमे लोग
दोपहर से शिव गुफा के प्रांगण में शुरू हुई भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
स्वर संगीत साधना, धर्मपुर के सदस्यों ने अपनी मधुर कला का प्रदर्शन कर पूरे वातावरण को पूरी तरह से शिवमय बना दिया।
जाने-माने गायकों ने अपनी जादुई आवाज से भोले बाबा के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों का गुणगान किया, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
शंभू परिवार एवं गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर और उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुरने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, क्षेत्रवासियों और दूर-दूर से पधारे शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया है। भंडारे और भजन संध्या के इस आयोजन से पूरी गुफा परिसर शिवमय हो गया और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *