Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की बैठक में हुई कई विषयों पर चर्चा

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की बैठक में हुई कई विषयों पर चर्चा

Share:

दाड़लाघाट;:-ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की बैठक सोमवार को पंचायत उपप्रधान हेमराज गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए। प्रधान श्याम सिंह चौधरी एवं उपप्रधान हेमराज गौतम ने बताया कि बैठक में पंचायत क्षेत्र में बाहरी फेरीवालों के घूमने एवं फेरी लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला स्थानीय व्यापारियों के हितों की सुरक्षा तथा पंचायत क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किन्नर समाज को शुभ अवसरों पर पंचायत क्षेत्र में लोगों द्वारा स्वेच्छा से दी जाने वाली सम्मान राशि अधिकतम 2100 रुपये होगी। इच्छानुसार कोई व्यक्ति 500, 1100 अथवा अधिकतम 2100 रुपये तक की राशि ही प्रदान कर सकेगा। इससे अधिक राशि नहीं दी जाएगी। बैठक में नशे के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णय लिया गया कि यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध नशे से संबंधित एफआईआर दर्ज होती है, तो उसे ग्राम पंचायत की ओर से मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं से वंचित किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के लिए आगे भी प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे। इसके अलावा बैठक में पंचायत के विकास कार्यों, सामाजिक उत्थान तथा अन्य जनहित के विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपप्रधान हेमराज गौतम, पंचायत सदस्य सुनीता, गीता देवी, मीरा देवी, कर्म चंद, प्रेम चंद, राज कुमारी, राजेश कुमार, मंजू देवी, तरुणा शुक्ला, तिलक राज एवं श्याम लाल, पंचायत सचिव धनी राम, सहसचिव मीरा तथा चौकीदार पवन शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *