कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
जाड़ली पंचायत के गांव में जयदेव गोर व गोपाल गोर की गोशाला के पास ब्लैक कोबरा देखे जाने से उस संत अफरा तफरी मच गई ,जब दोपहर बाद एक बहुत बड़ा सांप गोशाला के पास देखा गया ।जोकि गोशाला के पास रखी गई ईंटों के ढेर में घुस गया।डर के माहौल में गोर परिवार के लोग वहीं देख रेख करने लगे की कन्हीं साँप गोशाला में बंधे पशुओं को कोई नुकसान न पहुँचाये।इस दौरान जयदेव गोर ने सोलन के एक्सपर्ट स्नेक केचर पंजाबी ख़ान से सम्पर्क किया व ख़ान रात्रि करीब 10:45 बजे कुनिहार पहुंचे व करीब पौना घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5:50 फ़ीट लम्बा ब्लैक कोबरा सांप को पकड़ने में सफलता हासिल की ।
पंजाबी ख़ान ने बताया,कि यह ब्लैक कोबरा बहुत ही जहरीला सांप था।यह सांप अगर किसी बच्चे को काट ले तो उपचार न मिलने की स्थिति में पाँच मिनट व किसी व्यस्क को काटने पर 20 मिनटों में मौत हो सकती है ।
सोलन में पंजाबी ख़ान के नाम से विख्यात यह व्यक्ति साँपो को पकड़ने के कार्य पिछले कई दसको से निस्वार्थ करते आ रहे है ।गौर परिवार ने साँप के ख़ौफ़ से राहत दिलवाने के लिए पंजाबी ख़ान का आभार जताया ।






