कुनिहार
30 जुलाई 2026 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तंनवर, पुष्पा सुद नेकीराम चमनलाल नागेंद्र ठाकुर दिपराम ठाकुर प्रेम कंवर रत्तीराम शर्मा जीतराम भारद्वाज श्यामलाल ठाकुर सतपाल शर्मा जसबीर सिंह श्यामलाल भाटिया संतराम चंदेल पतराम जगदीश ठाकुर नित्य प्रकाश बेद ठाकुर बीना देवी एवं समस्त कार्यकारिणी ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि जैसा समाचार पत्रों में आज खबर लगी है कि पुलिस के 13 अराजपत्रित अफसरों को सेवा निवृत्त पर मानद उच्च पद देना पूर्ण कर्मचारियों के साथ पूरी तरह अन्याय है कि जिस दिन यह लोग सेवानिवृत्त होंगे उसी रोज
उन्हें अगला ऑनरेरी पद दिया जाएगा जो एक मजाक बना दिया गया है जबकि पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सोलन जिला सोलन ने कई सालों से यह लिखित मांग सरकार व पुलिस मुख्यालय से की थी कि जब भी कोई पुलिस कर्मचारी रिटायर होता हो और उसकी प्रमोशन ड्यू हो तो उसे 6 महीने पहले रिटायर होने से अगला ऑनरेरी रैंक प्रदान किया जाए मगर संगठन की उस मांग पर कोई गौर नहीं किया गया और अब यह नया आदेश मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के मुताबिक कर दिया कि जिस दिन वह कर्मचारी रिटायर होगा उसी दिन उसको अगला ऑनरेरी रैंक दे दिया जाएगा जिसमें उसको कोई भी बितिय? लाभ नहीं मिलेंगे। यह आदेश सरकार व पुलिस विभाग द्वारा गलत व अन्यायपूर्ण है जबकि मांग संगठन ने और की थी लेकिन उसका कर्मचारी के साथ एक मजाक बनकर रह गया। यह फैसला उन सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ भी होना चाहिए जिसके वह हकदार है जो कि अपना 5 साल के रैंक पर रहकर उसी रैंक से रिटायर कर दिए हैं उन्हें भी इसका लाभ दिया जाए।






