Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » कुनिहार की ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में 3 अगस्त को सजेगी दो भव्य चौकियां, लगेगा विशाल भंडारा

कुनिहार की ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में 3 अगस्त को सजेगी दो भव्य चौकियां, लगेगा विशाल भंडारा

Share:

कुनिहार:
श्रावण मास के पवित्र महीने में शिव भक्तों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ने को तैयार है। आगामी 3 अगस्त 2026 (सोमवार)को श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर कुनिहार की अनादिकालीन शिव तांडव गुफा में भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। गुफा विकास समिति व समस्त शंभू परिवार के सौजन्य से आयोजित इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के शिव प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मुख्य आकर्षण:

शुभारंभ एवं पूजन:कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भोले बाबा के विधिवत पूजन-अर्चन, यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति के साथ होगी। इसके पश्चात भगवान शिव को भोग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रथम चौकी – शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप (प्रातः 11:00 से सायं 4:00 बजे तक)दिन के सत्र में पहली चौकी में शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार’अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

द्वितीय चौकी – माँ शूलिनी कलामंच सोलन (सायं 4:00 बजे से रात्रि तक):शाम के सत्र में दूसरी चौकी ‘माँ शूलिनी कलामंच सोलन’ के कलाकारों द्वारा सजाई जाएगी, जिसमें भक्तगण भव्य भजन संध्या का आनंद लेंगे।
आकर्षक झांकियां इस दौरान अभी आर्ट ग्रुप सोलन के कलाकारों द्वारा भोले बाबा और राधा-कृष्ण की मनमोहक और सुंदर-सुंदर जीवंत झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
धर्म प्रेमियों से विशेष अपील
आयोजकों (समस्त शंभू परिवार व गुफा विकास समिति कुनिहार) की ओर से क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और सभी शंभू प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिव तांडव गुफा पहुंचकर भोले बाबा का पूजन-अर्चन करें, दोनों चौकियों व भजन संध्या में अपनी हाजिरी लगाएं और महाप्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *