Home » Uncategorized » सावन माह में कुनिहार में खूब बह रही श्रद्धा व भक्ति की बयार, भोले शंकर के प्रिय सावन माह में भक्ति व शिवमहापुराण कथा का अमृतपान कर रहे भक्त।

सावन माह में कुनिहार में खूब बह रही श्रद्धा व भक्ति की बयार, भोले शंकर के प्रिय सावन माह में भक्ति व शिवमहापुराण कथा का अमृतपान कर रहे भक्त।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार जनपद सावन माह में भोले शंकर की भक्ति रस में सराबोर है।कुनिहार क्षेत्र के युवा सावन माह में जंहा गंगोत्री हरिद्वार की कठिन कावड़ यात्रा पर शिवभक्ति में लीन कुनिहार की और वापिसी कर रहे है,तो वहीं शिव कावड़ सेवा संघ द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन में लोगो की अस्मरणीय श्रद्धा के साथ पार्थिव शिवलिंग का गम्बर व कुनी नदी के संगम पर विसर्जन का दृश्य लोगो में शिवभक्ति को और भी आकर्षक व प्रगाढ़ करता हुआ नजर आता है।
सावन माह के हर एक सोमवार को कुनिहार की प्रख्यात शिव तांडव गुफा में जंहा कुनिहार जनपद के शिव भक्तों ने अपने आराध्य भोले शंकर की पिंडी पर दूध जलाभिषेक करना,उनकी भोले शंकर में अटूट आस्था को दर्शाता है,तो वंही कुनिहार क्षेत्र के समाज सेवी एवं विकास समिति अर्की के सयोंजक राजेंद्र ठाकुर भी विधान सभा क्षेत्र के लोगो को निशुल्क वृंदावन हरिद्वार यात्रा करवा कर भोले शंकर के प्रिय माह सावन में गंगा मैया सहित राधा कृष्ण का आशीर्वाद लोगो के अपार प्रेम के रूप में मिल रहा है ।
शिव गुफा समिति व शम्भू परिवार द्वारा पूर्ण श्रद्धा व सेवा भाव से सावन माह के हर एक सोमवार को गुफा परिसर में आयोजित भोले शंकर को समर्पित आयोजन भी श्रद्धा की बयार बहा रहे है ।हर एक सोमवार को सुबह सवेरे से ही शिव भक्तों द्वारा अपने आराध्य की पिंडी के कतारबद्ध दर्शन ,हवन यज्ञ ,क्षेत्र के नामी भजन कीर्तन मंडलियों द्वारा भोले शंकर की चौकी में हाजिरी लगाना व समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों शिव भक्त प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *