Home » Uncategorized » कुनिहार की ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में गूंजे भोले के जयकारे: सजी भव्य चौकियां और लगा विशाल भंडारा

कुनिहार की ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में गूंजे भोले के जयकारे: सजी भव्य चौकियां और लगा विशाल भंडारा

Share:

कुनिहार:
श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर आज 3 अगस्त 2026 कुनिहार की अनादिकालीन ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गुफा विकास समिति व समस्त शंभू परिवार के सौजन्य से आयोजित इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान के तहत आज सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
विधि-विधान से हुआ शुभारंभ और भंडारा
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:काल भोले बाबा के विधिवत पूजन-अर्चन, यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति के साथ हुई। इसके पश्चात भगवान शिव को भोग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
प्रथम चौकी: शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समां
आज दिन के सत्र में आयोजित प्रथम चौकी का शुभारंभ समिति के सदस्य इंद्रपाल सिंह जी और लायक राम भारद्वाज जी द्वारा संयुक्त रूप से पावन ज्योत प्रज्वलितकरके किया गया।
प्रात: 11:00 बजे से आरंभ हुई इस चौकी में शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी और भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रांगण ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
द्वितीय चौकी और मुख्य आकर्षण
सायं 4:00 बजे से शाम के सत्र में माँ शूलिनी कलामंच सोलन के कलाकारों द्वारा दूसरी भव्य चौकी सजाई जाएगी, जिसमें कलाकार अपनी कला से हाजिरी भरकर भक्तों को झूमने पर मजबूर करेंगे।
जीवंत झांकियां:इस पूरे आयोजन के दौरान अभी आर्ट ग्रुप सोलन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही भोले बाबा और राधा-कृष्ण की मनमोहक जीवंत झांकियां सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
गुफा विकास समिति कुनिहार और समस्त शंभू परिवार ने क्षेत्र तथा प्रदेशभर के सभी शिव प्रेमियों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिव तांडव गुफा पहुंचकर शाम के सत्र की चौकी में अपनी हाजिरी लगाएं, भजन संध्या का आनंद लें और महाप्रसाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *