दाड़लाघाट:- विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 5 अगस्त बुधवार को 11 केवी एचटी फीडर दाड़लाघाट, चंडी तथा ग्याना पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्रि ने बताया कि लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले बटेड, सुल्ली, खाता, रौड़ी, अंबुजा मेन गेट, एडीकेएम सोसाइटी कार्यालय, बाघल सोसाइटी कार्यालय, एसडीटीओ सोसाइटी कार्यालय, कुन पछिउर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। साथ ही बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।






