Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Share:

अर्की:-
डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल, अर्की के खिलाड़ियों ने जिला शिमला कुराश चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की प्रिंसिपल रीना पांटा ने जानकारी देते बताया
शिमला कुराश एसोसिएशन की ओर से 1 और 2 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भट्टाकुफर (शिमला) में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय कुराश चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

प्रतियोगिता में मिनल (32 किलोग्राम), प्रणय (40 किलोग्राम) और अपर्णा वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं शौर्यांश, शौर्य ठाकुर और दिव्यांश कौशल ने रजत पदक हासिल किए, जबकि मोक्षिता (अंडर-14) और अवनी वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रिंसिपल ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्हें विश्वास है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और शहर का और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि खिलाड़ी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *