Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

Share:

कुनिहार
हिमाचल प्रदेश के कुनिहार क्षेत्र के युवा कलाकार राघव चेतन ने मनोरंजन जगत में एक नई पहल करते हुए हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण पर आधारित फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म दर्शकों को डर और हास्य का भरपूर मनोरंजन देने का प्रयास करती है।
फिल्म में स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रमुखता दी गई है। मुख्य कलाकारों में राघव चेतन, गोपाल चंद, गीत शोनक, हैरी कश्यप, अंजलि भाटिया, ईशांत चंदेल, लकी और माला राघव शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन मिंक्स चांदला ने किया है, जबकि इसे RRC Production के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म का संगीत Dhani Records द्वारा तैयार किया गया है, जो कहानी के रोमांच और हास्य को और प्रभावशाली बनाता है। निर्माता टीम का कहना है कि उनका उद्देश्य हिमाचल की स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देना है।
फिल्म निर्माण में लकी चांदला का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए पूरी टीम ने उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह फिल्म हिमाचल के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और प्रदेश की फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *