कुनिहार
हिमाचल विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत पैन्शनर्ज की कुनिहार इकाई की मासिक बैठक का आयोजन एक स्थानीय होटल मे इकाई प्रधान रत्न तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक में इकाई के अन्तर्गत आनेवाले सभी क्षेत्रों के लगभग 60 सदस्यो ने अति उत्साह से भाग लिया ।
बैठक के आरम्भ मे आरएन कश्यप इकाई महासचिव ने इकाई के एक सदस्य स्व .अनोखी राम वर्मा तथा विद्युत बोर्ड के पूर्व सचिव व SJVNL के पूर्व अध्यक्ष एवं कुशल प्रशासक स्व . नन्द लाल शर्मा के दुखद निधन की सूचना दी और सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए खडे होकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की । उसके उपरान्त रूपेन्द्र कौशल इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान ने एसोसिएशन की केन्द्रीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक कार्यकारी मिटिंग की हमीरपुर में सम्पन्न हुई बैठक के बारे में हाऊस को अवगत करवाया तथा बताया कि हमारी इकाई के भी पांच सदस्यों ने भाग लेकर सक्रिय भूमिका निभाई तथा मीटिंग में लिए गए निर्णयों तथा अतिथि सत्कार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।
इकाई प्रधान रत्न तनवर ने अपने सम्बोधन मे सदस्यो को बताया कि हि.प्र .विद्युत बोर्ड ने सात विभिन्न बैंको के साथ अपने कर्मचारियों तथा दो बैकों के साथ अपने पैन्शनर्ज के लाभ के लिए कारर्पोरेट सेलेरी पैकेज का एक MoU साईन किया है जिसमे पैन्शनर्ज के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के साथ-साथ अन्य छोटे-छोटे बैंकिंग लाभो को , बिना किसी अतिरिक्त शुल्क अदा किए , प्रदान किए जाने का प्रावधान है । इन सभी लाभो के बारे में इन्होंने विस्तारपुर्वक
समझाया तथा सभी सदस्यों को अपने जनरल सेविंग खातों को पैन्शनर सेविंग खातों मे बदलना होगा जिसके लिए हमारी इकाई ने SBI तथा PNB की ब्राचों में बोर्ड के आदेशो की कापी के साथ सभी खाताधारको की खाता संख्या की लिस्ट के साथ उचित कार्यवाही के लिए पत्र दे दिया गया है। इसके साथे ही उन्होंने बैठक में बताया कि विद्युत बोर्ड ने 70 वर्ष तथा उपर के आयुवर्ग को 100% एरियर का भुगतान कर दिया है जिसके लिए विद्युत बोर्ड प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बैठक में हि .प्र . हाईकोर्ट द्वारा कर्मचारियों 15% लम्बित D.A. को भुगतान करने की अपील पर दिए गए निर्णय को भी सदस्यो के साथ साझा किया जिसमें कोर्ट ने कर्मचारियों को फिर से सरकार के पास अपील करने को कहा है तथा सरकार को उस अपील पर 12 सप्ताह के अन्दर अपना फैसला देने के आदेश दिए हैं जो कि किसी भी तरह से सही फैसला प्रतीत नही हो रहा है। इसके बाद उन्होंने विद्युत बोर्ड पैन्शनर्ज की ज्वलंत समस्याओं पर विचार विमर्श किया जैसे कि (1 ) नोशनल पे फिक्सेशन के आदेशानुसार जल्दी से जल्दी पे फिक्शेसन करना , (2) 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के रोक हुए ग्रेच्युटी . लीव एनकैशमैन्ट , तथा सभी अन्य रुके हुए वितीय लाभ व उनका एरियर का भुगतान तुरन्त किया जाए ‘ (3) 58 वर्ष से 70 वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी पैन्शनरो केसारे एरियर का जल्दी भुगतान किया जाए, (4) जनवरी 2016 से सितम्बर 2022 तक के पैन्शन अलाऊँस का संशोधित पे स्केल के अनुसार का एरियर सभी सम्बधित पैन्शनरों को जल्द अदा किए जाने के आदेश तुरन्त जारी किए जाए ‘ (5) जो मंहगाई भत्ते की किश्ते पिछले वर्षों मे जारी कर दी गई है उनका बकाया महिनो के एरियर का भुगतान के आदेश जारी किए जाए (6) 15% DA /DR को जारी किए जाने के आदेश हिमाचल सरकार बिना समय गंवाए जारी करे तथा (7) हि .प्र . राज्य विद्युत बोर्ड प्रबन्धन वर्ग हि.प्र विद्युत बोर्ड पैन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिशन की केन्द्रीय कार्यकारिणी को बातचीत के लिए जल्द से जल्द बुलाए ।
केन्द्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसार बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर से सोलन जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए कुनिहार इकाई की ओर से देवी चंद ; राम रत्न ; भूपेन्द्र पाठक ; रूप राम पाल तथा सालिगराम के नामों को जिला प्रतिनिधि के रूप मे भेजने का प्रस्ताव पारित किया तथा उसकी सूचना से केन्द्रीय कार्यकारिणी के उपप्रधान जे . सी . शर्मा जी को अवगत करवा दिया गया है।






