Home » Uncategorized » दाड़लाघाट के शिव शक्ति कांवड़ दल सेरा-दाड़लाघाट का जत्था 9वीं कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार रवाना

दाड़लाघाट के शिव शक्ति कांवड़ दल सेरा-दाड़लाघाट का जत्था 9वीं कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार रवाना

Share:

दाड़लाघाट:-उपमंडल दाड़लाघाट के शिव शक्ति कांवड़ दल सेरा-दाड़लाघाट का जत्था शुक्रवार को अपनी 9वीं कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। रवाना होने से पहले ग्रामीणों और सेवादल के सदस्यों ने स्थानीय मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ दल में शामिल श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे और अपने गांव के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। दल की यह 9वीं यात्रा होने के चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर चंद्रेश शर्मा, कृष्ण चंद ठाकुर, पर्व शर्मा, कृष्ण शर्मा, योगराज शर्मा, खेमराज शर्मा, दिनेश ठाकुर, कमल ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, रूपेश पंवर, सुरेंद्र कुमार, नरेश ठाकुर, प्रभात शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील कुमार और आशीष गुप्ता यात्रा के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *