Latest News
20 नवंबर को धर्मशाला में आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव, मनीष सिसोदिया करेंगे नेतृत्व पंजाब में AAP ने गारंटियां पूरी कीं, हिमाचल में कांग्रेस सरकार वादे निभाने में नाकाम : जनता के साथ हुआ विश्वासघात। गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना संपूर्ण राशिफल दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति शिमला की मानव सेवा को मिला राष्ट्रीय मंच, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मिला ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड 12 वर्षों से प्रतिदिन 4 हजार लोगों की सेवा और 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं समाजसेवी बॉबी
Home » Uncategorized » हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति की निःशुल्क वृंदावन यात्रा विधान सभा अर्की की महिलाओं की लिए अनवरत जारी। 25 जुलाई 2025 से इस धार्मिक यात्रा में 120 बसों में करीब 6000 महिलायें कर चुकी है यात्रा ।

हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति की निःशुल्क वृंदावन यात्रा विधान सभा अर्की की महिलाओं की लिए अनवरत जारी। 25 जुलाई 2025 से इस धार्मिक यात्रा में 120 बसों में करीब 6000 महिलायें कर चुकी है यात्रा ।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा:-
हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क वृंदावन यात्रा के दौरान विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली पंचायतो की महिलाओं में उत्साह निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।
राधा कृष्ण के भजनों सहित राजू भाई के इस पावन कार्य को भी गीतों के माध्यम से महिलाएं नाच गा कर आभार जता रही है ।
सुबह नाश्ता करवाकर सभी श्रद्धालुओं को तिलक व मीठा खिला कर इस धार्मिक यात्रा पर आज दो बसो को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत पलानियां व चमदार के 100 श्रद्धालुगण शामिल थे।
राधा कृष्ण व माँ गंगा के आशीर्वाद से राजेन्द्र ठाकुर ने अपने स्वर्गीय पिता ठाकुर हरिदास व स्वर्गीय माता शीला के नाम से हरिशील फाउंडेशन के बैनर तले यह धार्मिक यात्रा जुलाई 2025 से आरंभ की थी व आज तक 120 बसों में करीब 6000 महिला व पुरुष यात्री राधा रानी व बाँके बिहारी सहित माँ गंगा के दर्शन कर चुके है।

आज पाँच दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में पलानियां व चमदार पंचायत से 100 महिला व पुरुष श्रद्धालुओ को भेजा गया , जोकि हरिद्वार में माँ गंगा के दर्शन व स्नान के पश्चात दूसरे दिन गोवर्धन परिक्रमा व बरसाना में राधा रानी के दर्शन कर के रात्रि में वृंदावन पहुँचेगी,जंहा पर बांके बिहारी,प्रेम मंदिर इस्कॉन,जमुना सहित मुख्य मंदिरों के दर्शन करने के पश्चात मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि रमण रेती व गोकुल में भगवान कृष्ण के बचपन की अटखेलियो का दीदार करेंगे ।यात्रा के पांचवे दिन श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एवं स्नान के पश्चात रात्रि में कुनिहार पहुँचेगे।
संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर ने बताया,कि हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति के सयुंक्त तत्वाधान से चलाई जा रही निशुल्क यात्रा में जब तक राधा रानी का आशीर्वाद बना रहेगा,तब तक अर्की विधान सभा क्षेत्र की वृंदावन धाम दर्शन की अभिलाषी महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क धार्मिक यात्रा जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *