Latest News
20 नवंबर को धर्मशाला में आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव, मनीष सिसोदिया करेंगे नेतृत्व पंजाब में AAP ने गारंटियां पूरी कीं, हिमाचल में कांग्रेस सरकार वादे निभाने में नाकाम : जनता के साथ हुआ विश्वासघात। गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना संपूर्ण राशिफल दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति शिमला की मानव सेवा को मिला राष्ट्रीय मंच, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मिला ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड 12 वर्षों से प्रतिदिन 4 हजार लोगों की सेवा और 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं समाजसेवी बॉबी
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट महाविद्यालय ने मनाया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस

दाड़लाघाट महाविद्यालय ने मनाया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बुधवार को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 12 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करना, पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा पुस्तकालय के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर बुकमार्क निर्माण, पोस्टर निर्माण और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में

इशिता, पोस्टर निर्माण में सारिका तथा बुकमार्क निर्माण में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हीना शर्मा ने मंच संचालन किया। विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों से परिचित करवाने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एक व्यक्ति, एक पुस्तक दान पहल रही, जिसके तहत महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने पुस्तकालय के लिए एक-एक पुस्तक दान की। इस पहल का उद्देश्य पुस्तकालय के पुस्तक-संग्रह को समृद्ध करने के साथ विद्यार्थियों में पुस्तक दान एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर सहायक

पुस्तकालयाध्यक्ष लता ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के पुस्तकालय एवं पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने तथा पुस्तकों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान, चिंतन और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने तथा पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं का सदुपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पठन, ज्ञान-साझाकरण एवं पुस्तकालय के सदुपयोग का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *