अर्की।
लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को उजागर किया।

समारोह में विद्यालय के अध्यापक आशीष शर्मा ने ओजस्वी भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में आशीष शर्मा ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।






