दाड़लाघाट:-ग्राम पंचायत ग्याना में राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण स्तर पर आपसी सहयोग
और सहभागिता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ग्याना के उपप्रधान जयदेव (संजू), पंचायत सचिव अशोक और वार्ड सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ विचार साझा किए और समूह की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में दी माइनिंग लैंड लूज़र एंड इफेक्टेड को-ऑपरेटिव
सोसाइटी के प्रधान बद्री दास, सचिव सुशील सोनी के साथ मनसा राम और भगत राम ने भी विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की प्रधान प्रीति, सचिव अमनदीप और कोषाध्यक्ष जया देवी सहित समूह की सभी महिलाओं ने अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।






