Home » Uncategorized » गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान आयोजित

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान आयोजित

Share:

कुनिहार
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

विपिन वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी जागरूक करने तथा किसी भी प्रकार के नशे के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें नशे के विरुद्ध मजबूत सोच विकसित करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में “नशे को ना, जीवन को हाँ” का संदेश फैलाएँ।

विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *