Home » Uncategorized » अर्की हेल्पिंग पीपल की नई कार्यकारिणी का गठन,मदन शर्मा अध्य्क्ष तो मनोज शर्मा बने सचिव

अर्की हेल्पिंग पीपल की नई कार्यकारिणी का गठन,मदन शर्मा अध्य्क्ष तो मनोज शर्मा बने सचिव

Share:

अर्की/दाड़लाघाट। अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था की वर्चुअल बैठक संस्थापक एवं सचिव मनोज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्था की कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मदन शर्मा को अध्यक्ष, वेद ठाकुर को उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा को संस्थापक एवं सचिव तथा आशीष गुप्ता को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सोनू को सह-सचिव, बालक राम शर्मा को मार्गदर्शक, महेंद्र ठाकुर और संतोष शुक्ला को सलाहकार तथा भीम सिंह को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया। वहीं, रत्न शर्मा, डी.के. शर्मा और जुगल को संस्था के एक्टिव सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। सभी नियुक्तियां संस्था के संस्थापक सदस्यों की सहमति से की गईं। बैठक में संस्था के आगामी कार्यों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा संस्था के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *