Home » Uncategorized » क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के लिए सोलन के स्कूलों में तैयारियां तेज छात्रों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश, प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के लिए सोलन के स्कूलों में तैयारियां तेज छात्रों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश, प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये

Share:

अर्की शहनाज़

क्रीड़ा भारती हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 में सोलन जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (मा.) सोलन ने जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देने तथा उन्हें पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश जारी किए हैं।
22 अगस्त को जारी ज्ञापन में विद्यालय प्रमुखों को क्रीड़ा भारती के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों का पंजीकरण और अन्य प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करवाने को कहा गया है।
क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा खेल संस्कृति, मूल्यों और विरासत पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति ज्ञान और रुचि बढ़ाने के साथ चरित्र निर्माण एवं सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
परीक्षा में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, दो रनर-अप को 50-50 हजार रुपये, छह प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये तथा 11 प्रतिभागियों को 11-11 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। पंजीकरण में दिए गए मोबाइल नंबर पर ही संबंधित जानकारी भेजी जाएगी। शुल्क भुगतान के बाद राशि वापस नहीं होगी और विवरण में बदलाव की अनुमति भी नहीं होगी। एक प्रतिभागी को केवल एक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।
उपनिदेशक ने विद्यालय प्रमुखों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा से जोड़ने तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *