Home » Uncategorized » दानोघाट में कृषि विभाग की ओर से किसान सम्मेलन एवं कृषि जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दानोघाट में कृषि विभाग की ओर से किसान सम्मेलन एवं कृषि जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दानोघाट में कृषि विभाग की ओर से किसान सम्मेलन एवं कृषि जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत प्रधान दुनी चंद शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें कृषि विभाग की ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर रजनी ने किसानों एवं पंचायतवासियों को कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम में प्रत्येक किसान को एक-एक किलोग्राम मटर का बीज भी वितरित किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान दुनी चंद शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *