Latest News
कशलोग स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस । विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मंच सांझा कर कार्यक्रम का लिया आनंद बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने आज शुभ मुहूर्त व शुभ लग्न में संभाली अपनी कुर्सी ।
Home » Uncategorized » पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए

पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए

Share:

कुनिहार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस पेंशनरों के लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का मामला गंभीर चिंता का विषय है। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों एसोसिएशन के संयोजक एवं वरिष्ठ पुलिस पैनशर मुख्य सलाहकार धनी राम तनवर एवं‌‌ समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी ने संयुक्त बयान में कहा है कि अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी हैं।

बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के चलते पुलिस पेंशनरों को नियमित रूप से दवाइयों एवं उपचार पर खर्च करना पड़ता है। ऐसे में उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए मेडिकल बिलों का लंबे समय तक लंबित रहना उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन रहा है।

एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि पुलिस पेंशनरों के लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करवाया जाए तथा भविष्य में भी मेडिकल बिलों के भुगतान की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाया जाए।

यह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण एवं मानवीय विषय है। सरकार को इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक बजट एवं विभागीय प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि पुलिस पेंशनरों को उनके चिकित्सा खर्च की राशि समय पर मिल सके।
पुलिस पेंशनरों को आशा है कि प्रदेश सरकार उनकी इस जायज एवं मानवीय मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *