Latest News
कशलोग स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस । विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मंच सांझा कर कार्यक्रम का लिया आनंद बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने आज शुभ मुहूर्त व शुभ लग्न में संभाली अपनी कुर्सी ।
Home » Uncategorized » रिटायर्ड हवलदार प्रेम चंद को अंतिम सम्मान देने पर पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन ने जताया आभार ।

रिटायर्ड हवलदार प्रेम चंद को अंतिम सम्मान देने पर पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन ने जताया आभार ।

Share:

कुनिहार
कुनिहार जनपद के उचागांव निवासी प्रेम चंद रिटायर्ड हवलदार का 83 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया।गांव के श्मशान घाट पर पुलिस विभाग की और से उन्हें अंतिम विदाई पर सम्मान दिया गया ।पुलिस थाना कुनिहार के एस एच ओ के मार्गदर्शन में गार्ड ऑफ़ आनर दिया गया व पुष्पांजलि अर्पित की गई ।प्रेम चंद ने जिला सोलन के तहत ही पुलिस विभाग में अपनी सेवायें दी थी।
पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुनिहार जिला सोलन के मुख्य सलाहकार धनी राम तनवर ने एसोसिएशन की ओर से रिटायर्ड हवलदार प्रेम चंद के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।उन्होंने प्रेम चंद को विभाग की और से दिए गए अंतिम सम्मान के लिए एसपी सोलन का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *