Home » Uncategorized » अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम के तहत गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों में चलाया जा रहा जनजागृति अभियान

अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम के तहत गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों में चलाया जा रहा जनजागृति अभियान

Share:

दाड़लाघाट। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम के तहत गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों में जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जाबलू, संघोई, काकड़ा, बटेड और ललहाना गांवों में स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवहार परिवर्तन संचार के माध्यम से लोगों में सकारात्मक स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देना तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप सामान्य एवं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में सहयोग करना है। इस दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण विधियों का प्रदर्शन करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को लेकर चर्चा और आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में 125 से अधिक महिलाओं एवं अन्य समुदाय के लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य सखियों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गैर-संचारी रोगों से बचाव के लिए सही एवं संतुलित आहार, उचित खान-पान तथा आहार-विहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। लोगों को दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट से सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम के समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जनजागृति कार्यक्रम के माध्यम से 35 से अधिक गांवों में गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोषण, समुचित स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता गतिविधियां स्वास्थ्य सखियों के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर बिमला शर्मा, स्नेहलता शर्मा, बंटी देवी, पूजा शर्मा और नीलम ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *