Home » Uncategorized » राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेरा में रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ

राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेरा में रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत कोटलू के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेरा में रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। विद्यालय परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से आवश्यक इस कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 21 लाख 43 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। प्रथम चरण में 10 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। राशि प्राप्त होने के बाद सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत कोटलू की पूर्व प्रधान एवं महिला फेडरेशन की प्रधान नर्वदा शर्मा ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए अर्की के विधायक संजय अवस्थी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रिटेनिंग वॉल के निर्माण से विद्यालय परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को इसका सीधा लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य शुरू होने पर सेरा के ग्रामीणों ने भी खुशी जताते हुए विधायक संजय अवस्थी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण लंबे समय से जरूरी था। अब कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। विधायक का आभार व्यक्त करने वालों में पंकज शर्मा, नरपत राम, हरीश शर्मा, श्याम लाल, अमर चंद शर्मा, शंकर लाल शंख्यान, प्रकाश चंद, दीप राम, देवी राम, दिला राम और धर्म चंद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *