Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Share:

कुनिहार
गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं जन्माष्टमी के महत्व को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्म, कृष्ण की बाल लीलाओं, मनमोहक नृत्य एवं रासलीला की शानदार प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से श्रीकृष्ण पर आधारित मनोरंजक मूवी का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए विद्यालय में टिकट काउंटर भी बनाया गया, जहां उन्होंने उत्साहपूर्वक टिकट लेकर मूवी का आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने पॉपकॉर्न का भी लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी शिक्षा यही है कि हमें परिणाम की चिंता किए बिना अपने कर्म को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं आदिति गर्ग जी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएंँ देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, ज्ञान, कर्म और सकारात्मक सोच का अद्भुत संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेकर अपने भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, करुणा और नेतृत्व के गुण विकसित करें तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ
दीं। पूरे परिसर में “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *