Latest News
कशलोग स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस । विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मंच सांझा कर कार्यक्रम का लिया आनंद बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने आज शुभ मुहूर्त व शुभ लग्न में संभाली अपनी कुर्सी ।
Home » Uncategorized » डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस

Share:

अर्की, डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा किए जा रहे मेहनत और सहयोग की सराहना की।

शिक्षक दिवस के अवसर पर स्टाफ सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

प्रिंसिपल ने कहा कि विद्यालय की प्रगति में प्रत्येक स्टाफ सदस्य की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के सहयोग और मेहनत से ही विद्यालय लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों को इसी तरह मिल-जुलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह खुशी और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *