Latest News
कशलोग स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस । विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मंच सांझा कर कार्यक्रम का लिया आनंद बीडीसी अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा ने आज शुभ मुहूर्त व शुभ लग्न में संभाली अपनी कुर्सी ।
Home » Uncategorized » हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार

हिमाचल अकैडमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान और आभार

Share:

अर्की शहनाज़

हिमाचल अकैडमिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भूपेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और गुरु-शिष्य की समृद्ध परंपरा की भावना को मजबूत करना रहा।
भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि भूपेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास की मजबूत नींव तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन और संस्कारों से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के एम.डी. रूप राम शर्मा ने मुख्य अतिथि भूपेंद्र गुप्ता का विद्यालय में पधारने तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
समारोह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच प्रेम, सम्मान एवं विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया तथा पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *