दाड़लाघाट। सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (बागा) में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा ने सभी अध्यापकों का तिलक लगाकर, हार पहनाकर एवं प्रॉप देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजित बैलेंस गेम में हिना वर्मा, मॉडलिंग में दीया शर्मा तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में ईशा मैडम प्रथम रहीं। विद्यालय के प्रधान चुनीलाल चौहान एवं चेयरमैन धनीराम चौहान ने सभी शिक्षकों को हिमाचली टोपी पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।






