Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » पहाड़ी बोली की साहित्यिक धरोहर को मिला सम्मान, ‘मांछो रा हाल’ कविता संग्रह का राज्यपाल ने किया विमोचन

पहाड़ी बोली की साहित्यिक धरोहर को मिला सम्मान, ‘मांछो रा हाल’ कविता संग्रह का राज्यपाल ने किया विमोचन

Share:

शिमला ब्यूरो

पहाड़ी भाषा एवं साहित्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सोमवार को लोक भवन, शिमला-2 में रामलाल वर्मा ‘राही’ के पहाड़ी बोली में रचित कविता संग्रह ‘मांछो रा हाल’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन राज्यपाल कोविंद गुप्ता ने अपने कर-कमलों से किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कविता संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय बोलियों में साहित्य का सृजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
‘मांछो रा हाल’ रामलाल वर्मा ‘राही’ की पहाड़ी बोली में प्रकाशित दूसरी पुस्तक है। उनकी इस साहित्यिक पहल से न केवल पहाड़ी बोली को संरक्षण और प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जनजीवन को साहित्य के माध्यम से नई पहचान भी मिलेगी।
पुस्तक के माध्यम से लेखक ने पहाड़ी समाज की भावनाओं, जीवनशैली और लोक संस्कृति को अपनी कविताओं के जरिए अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है। पुस्तक के विमोचन को पहाड़ी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *