अर्की:-दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हम सभी को राज्य स्तरीय सायर मेले को हर्षो उल्लास के साथ मनाना चाहिए यह बात संजय अवस्थी ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले की बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सायर मेला हम सभी की धरोहर है और इसे सफल बनाने के लिए सभी अर्की विधान सभा के लोगोँ को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मेले में आने का आग्रह किया जाएगा जिसको लेकर मेला अधिकारी के साथ वह जल्दी ही मुलाकात करेंगे ।

संजय अवस्थी ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से मेले की तैयारी को लेकर फीडबैक लिया उन्होंने पुलिस विभाग को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोगों को मेला स्थल तक पहुंचाने तथा गंतव्य स्थान तक जाने के लिए बसों की उचित व्यवस्था करने के एच आर टी सी के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर पंचायत से भी आग्रह किया । इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों को अपना सहयोग देने की बात कही।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को मेले के दौरान प्रदर्शनी लगाने के आदेश दिए।
उन्होंने मेलाअधिकारी को आदेश दिए कि मेले के दौरान युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले इसके लिए युवक मंडल तथा महिला मंडलों को भी शामिल किया जाए।
उधर मेला अधिकारी एवं एस डी एम निशांत तोमर ने कहा कि 17,18 और 19 सितंबर को मेला मनाया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। 
जिसमें मुख्य रूप से कबड्डी वालीबाल बास्केटबाल रस्साकसी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। इसके अलावा स्थानीय स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तीनों दिन हिंदी पंजाबी कलाकारों द्वारा स्टार नाइट करवाई जाएगी।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता डीएसपी नवीन झाल्टा, बीएमओ डॉ मुक्ता रस्तोगी ,तहसीलदार विपिन वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






