व्यूरो हिमाचल आज तक
जिले में नशे के खिलाफ एसआईयू टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धर्मपुर, सायरी और सदर सोलन थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों में कुल 38.49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, ट्रामाडोल के 28 कैप्सूल और डिजिटल वेइंग मशीन बरामद हुई।
धर्मपुर के माड़ो-मटकंडा स्थित मानसरोवर ढाबे से दो युवको को 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ पकड़ा गया। एक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत 4 मामले दर्ज हैं।
सायरी के ममलीग चौक पर दो युवको से 8.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं जाबली-ओच्छघाट में किराये के कमरे से तीन युवकों को 26.63 ग्राम चिट्टा और डिजिटल वेइंग मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसपी सोलन टी. साईं दत्तात्रेय वर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क की जांच जारी है।






