दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सभागार में महिला ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी ने की। बैठक में पंचायत क्षेत्र की महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों की सदस्यों, लोकल रिसोर्स पर्सन (एलआरपी), आशा वर्करों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ग्राम सभा में महिलाओं और बच्चों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र के विकास और महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े विषयों के प्रभावी
समाधान के लिए अपने सुझाव रखे। पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में चर्चा किए गए विषयों पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाने पर भी विचार किया गया।






