Home » Uncategorized » प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई आयोजित

प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई आयोजित

Share:

दाड़लाघाट। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक अध्यक्ष धनी राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता विजय ठाकुर और बृज लाल ठाकुर ने कर्मचारियों को दो सितंबर को शिमला में आयोजित धरना-प्रदर्शन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान संशोधित वेतनमान, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और महंगाई भत्ते से संबंधित मांगों को मुख्यमंत्री तथा बोर्ड प्रबंधन के समक्ष उठाया गया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने मासिक बैठक में भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आभार जताया। बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने पहचान पत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पीपीओ और ब्लड ग्रुप से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने का आग्रह किया गया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने कहा कि बैठक में बिजली बोर्ड प्रबंधन से भी मांग की गई कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इन बिलों का जल्द भुगतान किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *